Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: रिपोर्ट लेना बन रहा टेढ़ी खीर! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन से प्रिंटआउट नहीं मिलने पर मरीज परेशान


शुकुलबाजार/अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित एक्स-रे मशीन से इस समय प्रिंटआउट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एक्स-रे टेक्नीशियन के अनुसार प्रिंट निकालने के लिए फिल्म  फिलहाल उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीजों को केवल डिजिटल माध्यम से ही रिपोर्ट दी जा रही है।यह व्यवस्था सभी मरीजों के लिए सुविधाजनक नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अनपढ़ मरीजों या ऐसे लोग जिनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन नहीं है, उनके लिए एक्स-रे  की फिल्म लेना  बेहद मुश्किल हो गया है। इसके अलावा बहुत से मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें एक्स-रे रिपोर्ट अलग-अलग डॉक्टरों या अन्य अस्पतालों में दिखाने की आवश्यकता होती है। डिजिटल रिपोर्ट न होने या प्रिंटआउट न मिलने की स्थिति में उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई मरीजों को मजबूरी में बाहर जाकर एक्स-रे फिल्म का प्रिंट निकलवाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के  अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार वर्मा  से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “प्रिंटिंग  फिल्म की कमी के कारण फिलहाल एक्स-रे रिपोर्ट का प्रिंट नहीं दिया जा पा रहा है। जनपद के संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर प्रिंटआउट की व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।” स्थानीय लोगों और मरीजों में बद्री विशाल , आरती सुरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एक्स-रे फिल्म जैसी महत्वपूर्ण जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराने में हो रही इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |