Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: अधेड की मौत को लेकर ग्रामीणों ने मचाया हंगामा! छत्तीस घंटे बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन


जगदीशपुर/अमेठी। एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में सडक के किनारे लहूलुहान मिले अधेड के शव को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में किया नारेबाजी तथा काफी मान मनव्वल होने पर छत्तीस घंटे बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने को परिजन राजी हुए। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गूंगेमऊ गांव निवासी मक्खन सिंह का लहूलुहान शव हारीमऊ गांव के समीप सडक के किनारे एक दिन पूर्व मिला था जिसे पुलिस ने पीएम के लिए भेजकर कार्यवाई का आश्वासन दिया था शव वापस आने पर आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों को पकडने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ रोड पर इकट्ठा होकर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाई ना करने का आरोप लगाते हुए उसके विरूद्ध नारेबाजी किया तो वहीँ मौजूदा विधायक के विरोध मे भी नारे गूंजते रहे सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास के थानो समेत भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा  लगभग चार घंटे तक मान मनव्वल होने पर मामला तब शांत हुआ जब क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब परिजन शव के अंतिम संस्कार को राजी हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |