अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! कन्या जन्मोत्सव एवं स्वावलंबन कैम्प का आयोजन
December 15, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 07 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। इसी क्रम में स्वावलंबन कैम्प (मेगा इवेंट) थीम पर ग्राम पंचायत बीरीपुर, विकास खण्ड जामों, जनपद अमेठी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई तथा संबंधित पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित फोल्डर व पम्पलेट देकर कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 के साथ-साथ बाल श्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता की गई। इस कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर अमेठी, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी, हब फॉर इम्पावरमेंट योजना एवं बाल संरक्षण योजना की टीमें उपस्थित रहीं और उन्होंने आमजन को आवश्यक जानकारी व परामर्श उपलब्ध कराया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण की दिशा में यह आयोजन जनपद में सकारात्मक प्रभाव डालने वाला रहा।
