Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला लेखपाल


रामपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुरादाबाद मण्डल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए रिचा सक्सेना, वर्तमान पदस्थापना राजस्व लेखपाल, तहसील टाण्डा, जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया है ।

रिचा सक्सेना द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक राजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन के एवज में शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि की मांग किए जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुरादाबाद मण्डल को प्राप्त हुई थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की योजना बनायी गई ।

योजना के अनुसार बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी राजस्व लेखपाल रिचा सक्सेना को अवैध धनराशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तारी के उपरांत थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर पर पंजीकृत जीरो एफआईआर को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेशानुसार थाना भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद  पर स्थानांतरित  कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी  ।

मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुरादाबाद मण्डल द्वारा की जा रही है । प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |