Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल


शाहबाद। क्षेत्र में एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सादात निवासी 55 वर्षीय नईम मियां पुत्र अली मियां सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने किसी निजी कार्य को अपनी स्कूटी से रामपुर चैराहे पर गए हुए थे। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मिली सूचना पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नईम मियां की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |