Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित! वीरता की पराकाष्ठा के लिए उम्र का कोई मायने नहीं-रेखा वर्मा


बाराबंकी । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि  वीर साहिबजादे के अमर बलिदान का संपूर्ण देश स्मरण कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कभी हार न मानने वाले मनोभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें स्मरण दिलाता है कि जब वीरता की पराकाष्ठा की बात आती है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनिवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने  इसे सिख गुरुओं की विरासत का उत्सव बताते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार वीर साहिबजादों का साहस और आदर्श आज भी हर भारतीय का हौसला बढ़ाता हैं।उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस उन माताओं के लिए एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि है जिन्होंने अद्वितीय साहस वाले वीरों को जन्म दिया। कहा,वीर बाल दिवस गुरुओं के प्रति सच्ची भक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण की ज्वाला को प्रज्वलित करती है।उन्होंने वीर साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह द्वारा देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का मार्मिक दृष्टांत सुनाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चमकौर और सरहिंद की लड़ाई के अतुलनीय इतिहास को स्मरण करते हुए कहा कि इस इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने याद किया कि कैसे भारतीयों ने विदेशी शासकों की क्रूरता और निरंकुशता का गरिमा के साथ सामना किया।संगोष्ठी को  सरदार सतनाम सिंह,  सरदार हरपाल सिंह एवं सरदार रविन्द्र पाल सिंह ने भी संबोधित किया।जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा  ने अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह ,भारत माता की जय जैसे जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर साहिबजादो के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।इस अवसर पर पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव,अरविंद मौर्य,सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार चरनजीत सिंह ,संदीप गुप्ता,नवीन सिंह राठौर,अमरीश रावत, राम कुमारी मौर्य,प्रमोद तिवारी,अभय सिंह,पवनेंद्र सिंह,आशुतोष अवस्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |