बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार अपने पति चैधरी प्रदीप सिंह पटेल के साथ मिल पहुंचीं और किसानों से सीधे संवाद किया।
्किसानों ने बताया कि दिव्या गंगवार के हस्तक्षेप के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अब 12 घंटे के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाली होकर घर लौट रही हैं और मिल प्रशासन द्वारा अलाव की भी व्यवस्था की गई है।
दिव्या गंगवार ने कहा कि उनकी कार्रवाई के बाद मिल प्रशासन हरकत में आया है। चीफ केमिस्ट और चीफ इंजीनियर को निलंबित किया जा चुका है, जबकि प्रधान प्रबंधक और सीसीओ अवधेश कुमार की जांच चल रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि मंडी समिति, तहसील विभाग या चीनी मिलकृकहीं भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर आए करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई है। अब ऐसी लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बढ़ा है, जबकि सपा सरकार में हर साल गन्ना मूल्य बढ़ाया गया। दिव्या गंगवार ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और किसानों का वास्तविक हित सपा सरकार में ही सुरक्षित है। इस दौरान रूपलाल महातिया, अभय गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
