जगदीशपुर: सडक के किनारे मिला अधेड का शव, हत्या की आशंका
December 14, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। संदिग्ध परिस्थितियों मे एक अधेड का शव सडक के किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुटी।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हारीमऊ गांव के निकट राहगीरों ने सडक के किनारे एक अधेड का शव पडा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर आला अफसरों समेत मौके पर पहुँची पुलिस ने मौका मुआयना करने के उपरांत आसपास के लोगों से पूंछतांछ करने के उपरांत शव की शिनाख्त मक्खन सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गूंगेमऊ थाना जगदीशपुर के रूप मे की जो हारीमऊ गांव मे निर्माणाधीन बैकुंठधाम अंतेष्टि स्थल मे केयर टेकर के रूप मे काम करता था। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच कर रोने बिलखने लगे तथा हत्या की आशंका जताई तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाई जारी है।
.jpg)