संग्रामपुर: रास्ते पर कीचड़ से राहगीर परेशान
December 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा -बदलापुर - मड़ौली होते हुए टीकरमाफी को जाने वाली सड़क पर जर्जर पंचायत भवन बदलापुर के पास नलों से निकला पानी सड़क पर कीचड़ कर रहा है।इस रास्ते पर आनें वाले राहगीर परेशान हो गए हैं। जानकारी ली तो पता चला कि बदलापुर - ठेंगहा ग्राम पंचायत की सीमा पर होने के कारण पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है। लेकिन इस रास्ते पर प्रतिदिन आने - जाने वाले राहगीरों ने कहा कि किसी भी मद से पैसा खर्च करके समस्या का समाधान करना चाहिए ।
