Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर


तिलोई/अमेठी। रविवार को फुरसतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर रायबरेली राजमार्ग पर गोसाई ताल के पास ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार भाई और बहन सड़क पर गिर गए।इस दौरान ट्रक के पहिए की चपेट में आने से भाई की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि बहन को गंभीर चोटे आई हैं।जिसका इलाज जारी है।म्रतक की पहचान विकास मौर्या (20 वर्ष) निवासी सूरतगढ़ के रूप में हुई है।म्रतक विकास मौर्या अपनी बहन पिंकी मौर्या का इलाज कराने घर से निकाला था।जहां रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के मुताबिक विकास मौर्य ही घर का इकलौता कमाने वाला था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज फरार ट्रक की तलास सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से गहनता से कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |