Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में आज चलेगी शीतलहर, 6 दिसंबर के लिए भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी


एक तरफ दिल्ली की हवा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, उसपर अब ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। यानी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने जहां दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को शीत लहर की संभावना जताई है, वहीं कल के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने आज मौसम को देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध रह सकती है और कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। तो घर से बाहर निकलें तो जरा बचकर निकलें।

दिल्ली में बुधवार को सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, तो वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान और नीचे फिसलकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अगले दिन की बात करें तो शनिवार यानी 6 दिसंबर के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आज भी दिनभर शीतलहर चलने की आशंका है। आईएमडी की मानें तो 6 से 10 दिसंबर तक शैलो फॉग के बीच दिन का तापमान 24–25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8–9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में आज सुबह प्रदूषण एक बार फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। आज दिल्ली का AQI फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार की शाम को प्रदूषण अचानक बढ़ गया और इससे हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार दिखा था, लेकिन एक बार फिर वायु गुणवत्ता बिगड़ गई। कई प्रमुख इलाकों जैसे डॉ. करणी शूटिंग रेंज में 345, द्वारका सेक्टर 8 में 344, ITO में 323, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 328 और मुंडका में 364 का AQI रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर स्थिति का संकेत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |