Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे का बहरीन में शाही विवाह, उससे पहले पवार परिवार में मनमुटाव


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार और ऋतुजा पाटील का शाही विवाह 4 से 7 दिसंबर के बीच बहरीन में होने जा रहा है। समारोह की भव्य तयारी चल रही है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक हलकों में एक चर्चा जोर पकड़ रही है, क्या पवार परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है?

परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य अजित पवार के बेटे की शादी से दूरी बनाए हुए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार और उनकी पत्नी शादी में शामिल नहीं होंगे। वे बेंगलुरु में एक अन्य कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सबसे चर्चित बात यह है कि शरद पवार, उनकी पत्नी प्रतिभा पवार और सुप्रिया सुळे भी बहरीन नहीं जाने वाले हैं।

इन लगातार गैरहाजिरियों ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पवार परिवार में मनमुटाव गहराया है? क्या यह मतभेद अब सार्वजनिक रूप ले रहे हैं? इन सभी मतभेदों के बीच सवाल खड़ा हो रहै हैं कि डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे जय पवार की शादी में कौन-कौर उपस्थित रहेगा?

शादी में 400 विशेष मेहमानों को बुलाया गया है। परिवार की ओर से श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार और उनकी नवविवाहित पत्नी तनिष्का कुलकर्णी बहरीन पहुंचेंगे। सुप्रिया सुळे की बेटी रेवती सुळे भी समारोह में शामिल होगी। यानी ज्येष्ठ सदस्य भले न जाएं, लेकिन अगली पीढ़ी की मौजूदगी रहेगी।

वहीं, इस शादी में परिवार के कई लोगों के न शामिल होने को लेकर राजनीतिक पृष्ठभूमि से कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब ऐसे संकेत मिले हैं। पिछले दिनों युगेंद्र पवार की शादी में शरद पवार गुट के अधिकांश नेता मौजूद थे, लेकिन अजित पवार व्यस्तता का हवाला देकर नहीं आए।

अब जय पवार की शादी में शरद पवार और सुप्रिया सुळे जैसी प्रमुख हस्तियों की गैरहाजिरी ने राजनीतिक तौर पर नई चर्चाओं को जन्म दिया है। क्या यह महज़ कार्यक्रमों का टकराव है? या फिर NCP में विभाजन के बाद परिवार की दरारें और चौड़ी हो रही हैं? क्या यह दूरी केवल राजनीतिक है या निजी रिश्तों में भी तनाव है?

हालांकि, दोनों गुटों की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन शादी से जुड़ी गैरहाजिरी ने राजनीतिक संकेतों को और अधिक उजागर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अजित पवार गुट के नेताओं में से सिर्फ प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को ही निमंत्रण मिला है, जो सवालों को और गहरा करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |