Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: धुंध में कार सवार बाइकसवार को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर चोटिल


लखनऊ । आलमबाग क्षेत्र में दो पूर्व सुबह सबेरे करीब 7 बजे अत्यधिक घने कोहरे के कारण एक सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मौके पर ही बेहोश हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई,वहीं कार सवार मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल के परिवारजनों को सूचना दे निजी अस्पताल भेजा गया जहां से डिस्चार्ज होने के उपरांत घायल ने आलमबाग थाने पहुंच शिकायत की है। मानक नगर के सूर्य नगर मोहल्ले में रहने वाले घायल अनिल सिंह के अनुसार वह बीते 15 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे कि लंगड़ा फाटक के पास तेज रफ्तार में कार संख्या यूपी 32जेडएन 7296 से उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे वह दूर झटक कर गिर पड़े और बेहोश हो गए कार सवार तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया ।स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें होश में लाया और उनके परिवारजनों को सूचना दी,जहां से उन्हें आलमबाग स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया इस हादसे में दाहिने कंधे की हड्डी फैक्चर हो गया और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत पीड़ित ने आलमबाग थाने पहुंच गाड़ी नंबर आधार पर पुलिस से चालक के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |