Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक


अमेठी। जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचायलयों के निर्माण हेतु प्राप्त आवेदन के सापेक्ष सत्यापन की प्रगति तथा धनराशि हस्तांतरण की समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नालों और नालियों के नियमित सफाई पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गंदगी और जल जमाव की समस्या लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है सभी ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। सामुदायिक शौचालय की स्थिति पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में सामुदायिक शौचालयों पर ताला ना हो। उन्होंने इन शौचालय के नियमित सफाई, रखरखाव और संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई जिसमें बायोगैस प्लांट, एफएसटीपी प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा गोवर्धन योजना के तहत की जा रही गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने इन योजनाओं के संचालक को और अधिक प्रभावी और जनउपयोगी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, बीएसए संजय तिवारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |