Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एस एस पब्लिक स्कूल, हेमी, बीकेटी, लखनऊ में हुआ विज्ञान , कला एवं कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी क्षेत्र में एस एस पब्लिक स्कूल , हेमी, बीकेटी, लखनऊ के प्रांगण में कंप्यूटर एवं वैज्ञानिक उपकरणों एवं चित्र कला की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक अनिल सिंह चैहान एवं विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण सिंह चैहान ने फीता काट कर किया। इस प्रदर्शनी में कंप्यूटर के महत्वपूर्ण उपकरण जैसे एटीएम, रोबोट, सोशल नेटवर्किंग , वेब सर्वर इत्यादि एवं वैज्ञानिक उपकरणों जैसे हार्ट मॉडल, फोटो सिंथेसिस, इलेक्ट्रिक टॉर्च , पाचन तंत्र, सेंसर वाटर पम्प , वाटर अलार्म, रेन डिटेक्टर आदि आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सी के शर्मा,संजय जायसवाल एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहें। छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण सिंह चैहान ने कहा की कंप्यूटर टिक्नोलॉजी एवं विज्ञान किसी भी देश के विकास में बहुत अहम योगदान देते हैं ,ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है एवं हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन क्षेत्रों में हमारे विद्यार्थी अधिक से अधिक रुचि लेकर एवं कुछ नया सीख कर आने वाले दिनों में देश के प्रगति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |