रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए जनपद की सभी छह तहसीलों में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण लगातार किया जा रहा है। राहत पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर 2025 प्रातः 10ः30 बजे तक जनपद में 4809 कंबलों का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि तहसीलवार कंबल वितरण में सदर में 1442, स्वार में 508, टांडा में 584, मिलक में 802, बिलासपुर में 643 तथा शाहबाद में 830 कंबलों का वितरण किया गया है। शेष कंबलों का वितरण भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो। इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी एवं त्वरित वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
.jpg)