जायस: नगर पंचायत वार्ड-18 से दीपक सिंह होंगे प्रत्याशी
December 26, 2025
जायस/अमेठी। तिलोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 से आगामी नगर निकाय चुनाव में दीपक सिंह के प्रत्याशी होने की जानकारी सामने आई है। वार्ड क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक सिंह बहुत ही सरल स्वभाव लोकप्रिय जनता के हितैसी के रूप मे क्षेत्र मे अपनी एक अलग छवि बना रखे है। वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता में रखकर चुनाव मैदान में उतरेंगे उम्मीद जता रहे है सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली जैसी सुविधाओं को लेकर जनता के बीच संवाद करने की तैयारी मे लगे हुए है। नामांकन प्रक्रिया और प्रचार अभियान शुरू होते ही वार्ड नंबर 18 की राजनीतिक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल, दीपक सिंह के प्रत्याशी बनने से वार्ड की सियासत की गलियारों मे हलचल बढ़ी है।
