Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया छूट का लाभ! बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण समाप्त, आज से दूसरा चरण शुरु


देवबंद। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण में 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ प्राप्त किया है। जबकि पांच सौ से अधिक बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं ने योजना में राहत पाई है। एक जनवरी (आज) से योजना का दिव्तीय चरण आरंभ होगा।

बुधवार को सांपला मार्ग स्थित बिजलीघर पर विद्युत निगम की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना के लिए पंजीकरण कराया। निगम के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया कि प्रथम चरण में 12 हजार से अधिक सामान्य उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। जबकि बिजली चोरी के मामलों में 510 उपभोक्ताओं ने छूट हासिल की है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक योजना का दूसरा चरण चलेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं और उन्होंने अभी तक योजना में पंजीकरण नहीं कराय है, उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |