सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड एवं पूर्व-विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के अध्यक्षता में चुर्क पुलिस लाइन स्थित एसपी ऑफिस पर जाकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कहा कि खनन हादसे को बीते आज 6 दिन पूरा होने वाले हैं लेकिन इसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है वही हादसे में मृत परिवार के लोगों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जनपद सोनभद्र के दौरे पर आए और मृतक परिवारों के लोगों से मिले अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृत व्यक्तियों को 50 लाख रुपए एवं एक नौकरी की मांग भी की क्योंकि परिवार में परिवार चलाने वाले के न रहने पर परिवार पूरी तरीके टूट जाता है इसलिए एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि उनका परिवार न बिखरे। खदान हादसे को लेकर भी ज्ञापन में कहा गया कि खदानों का जो मानक है उसके हिसाब से उनकी जांच हो और जो खदानें मानक के अनुरूप नहीं है उन्हें रोक देना चाहिए , अगर जबरदस्ती कोई खदान मालिक खदान चलाता है तो उसके ऊपर कारवाई भी होनी चाहिए ,हादसे में मृत/ घायल समस्त मजदूर जिसके विषय में समाचार पत्रों में दिया गया था उनकी सही वास्तविकता सबके सामने आनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व-जिला अध्यक्ष कांग्रेस रमेश देव पांडेय ,राजेश द्विवेदी, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), कौशलेश पाठक, नूरुद्दीन बाबू भाई, सुनीता त्रिपाठी, मोहन बियार,स्वतंत्र साहनी उपस्थित रहे।
!doctype>
