बीसलपुरः मधवापुर में निकली भव्य कलश यात्रा, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
November 18, 2025
बीसलपुर। मधवापुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व प्रधान पति अन्नू अग्रवाल ने किया। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पवित्र कलश रखकर मकरंदापुर माला नदी की ओर जल भरने के लिए रवाना हुईं। नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई गई।कलश स्थापना के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्रधान पति अन्नू अग्रवाल ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर श्रीमद्भागवत महायज्ञ और विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।
