Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को दिया पत्र


शाहबाद। जयतोली ग्राम के ग्रामीणों ने डीएम रामपुर को पत्र सौंप कर उनकी आराजी से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 की जुलाई को सरकारी पट्टे हुए थे जिसमें नीतू , मुन्नी, पान सिंह और जयवीर सिंह की आराजी मुकुटपुर काजी में स्थित है जिस पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करके वर्तमान समय में गेहूं की फसल बोई गई है उससे पहले धान की फसल बोकर काट भी ली गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त करा कर उन्हें इस जमीन पर खेती करने का अधिकार दिलाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |