Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


बीसलपुर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बीसलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म प्रकरण में वांछित आरोपी क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर उपनिरीक्षक अंकित यादव ने कांस्टेबल चित्रपाल, सूर्या राठौर तथा महिला कांस्टेबल भावना के साथ टीम बनाकर दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालता प्रसाद उर्फ पप्पू पुत्र छेदा लाल निवासी डड़िया नवाजिश अली थाना भुता तथा शिवकुमार पुत्र स्व. प्रकाश कुमार सैनी निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुरादनगर, चैकी पाइपलाइन जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए थे और उसी दौरान छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |