शाहबाद: जनता हो रही परेशान, लंबा लगने लगा जाम
November 27, 2025
शाहबाद। शाहबाद में बड़े और छोटे वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण नगर के रामपुर चैराहे से लेकर बिलारी चैराहे तक लंबा लंबा जाम प्रत्येक दिन देखने को मिल रहा है। यदि यह कहें कि ई रिक्शा की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने के कारण और मार्ग चैड़ीकरण को लेकर चल रहे कार्य को लेकर ही अगर यह जाम लग रहा है, तब सड़क चैड़ीकरण हो जाने पर वाहनों की गति अधिक बढ़ जाएगी जिससे इन दोनों चैराहों के बीच दुर्घटनाओं के संभावना भी अधिक बढ़ सकती है। फिलहाल जनता जाम की इस स्थिति से छुटकारा पाना चाहती है। उसे उम्मीद है कि प्रशासन बड़े वाहनों को रामपुर चैराहे पर 10 मिनट रोक कर सर्वप्रथम एक लाइन के वाहनों को छोड़ें और 10 मिनट बाद बिलारी चैराहे से रुके हुए वाहनों को छोड़ें तब जाम की यह स्थिति कम हो सकती है।
