शाहबाद: मां वैष्णो जागरण पार्टी द्वारा बिजली घर मंदिर पर हुआ विशाल जागरण
November 17, 2025
शाहबाद। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी वाजपेई परिवार द्वारा बिजली घर शिव मंदिर पर माता रानी का विशाल जागरण आयोजित कराया गया जिसमें अनेकों भक्तों ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया । अरविंद शर्मा चंदौसी, अंशु सरगम रुद्रपुर और शिविका ठाकुर मुरादाबाद ने अपनी सुरीली आवाज में माता के गीतों को स्वरवद्ध तरीके से गाकर मौजूद भक्तजनों को मनमुग्ध कर दिया। बदायूं के म्यूजिकल ग्रुप की धुनों और बिल्सी के झांकी ग्रुप द्वारा निकाली गई भगवान गणेश, राम दरबार और माता रानी आदि अनेकों झांकियों के मनमोहक प्रदर्शन ने मौजूद महिलाओं, पुरुषों व बच्चों तक को नाचने पर मजबूर कर दिया।
