Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में हुआ भव्य शुभारंभ


अमेठी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद में 21 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज प्रथम दिवस की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह रहे। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि अनिमेष सक्सेना क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या, डॉ सुनील वर्मा संस्थापक मुख्य संपादक यूथ काउंसिल आफ इंडिया रहे।  आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के साथ अमेठी छात्रावास की टीम सहित कुल 19 टीमों द्वारा प्रतिभा किया गया। आज प्रथम दिवस की प्रतियोगिता में अमेठी छात्रावास बनाम देवीपाटन जिसमें अमेठी छात्रावास की टीम, आजमगढ़ बनाम सहारनपुर जिसमें आजमगढ़ की टीम, प्रयागराज बनाम चित्रकूट जिसमें प्रयागराज की टीम, गोरखपुर बनाम झांसी जिसमें झांसी की टीम, मेरठ बनाम बस्ती जिसमें मेरठ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रेम प्रकाश सिंह, मनीष, रणविजय, पंकज यादव, ध्रुव, प्रवीण मिश्र रहे। इस अवसर पर राम आसरे, सचिन भारद्वाज, प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, नेहाल तिवारी सहित समस्त स्टेडियम स्टाफ के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे प्रतियोगिता का संचालन डॉ हामिद प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज टीचर माफी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |