Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभिन्न योजनाओं के कृषि यंन्त्रों की ई-लॉटरी हुई सम्पन्न! ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित हुए किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों के क्रय का लाभ


अमेठी। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू (सी०आर०एम०) के योजनान्तर्गत कृषि यंन्त्रों की ई-लॉटरी जनपद स्तर पर जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समिति की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि यंन्त्र 30 लाख की परियोजना लागत के कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) हेतु 03 लक्ष्य के सापेक्ष 32 एवं 10 लाख की परियोजना लागत के कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) 19 लक्ष्य के सापेक्ष 223 तथा सुपर सीडर 03 के सापेक्ष 20 व हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेन्टर 01 के सापेक्ष 05 एवं फार्म मशीनरी बैंक 01 के सापेक्ष 02, रोटावेटर 08 के सापेक्ष 24 किसानों द्वारा आवेदन किया गया, जिसमें से लक्ष्य के अनुसार चयन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पादित की गयी। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित एवं प्रतीक्षारत किसानों को उनके मोबाइल नम्बर पर एस०एम०एस० के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की अन्तिम तिथि की सूचना पोर्टल के माध्यम से दी गयी है एवं लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समयावधि में यंन्त्र न क्रय करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लॉटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि यंन्त्र 30 लाख की परियोजना लागत के कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) हेतु विकास खण्ड बाजारशुकुल की सन्तोष कुमारी, विकास खण्ड बहादुरपुर के शिवकान्त, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेन्टर हेतु विकास खण्ड तिलोई के वीरेन्द्र प्रताप आदि किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। इस दौरान आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया में जिलाधिकारी प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मुसाफिरखाना नीतेश राज, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र-कठौरा, प्रगतिशील किसान विनोद शुक्ला, हरित सिंह, सुनील कुमार, निर्मला देवी सहित आवेदक किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |