बलिया। जिले में प्रमोशन ऑफ एग्रिकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीट मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (ैड।ड) योजनांतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर एवं फार्म मशीनरी बैंक की बुकिंग करने वाले कृषकों का चयन आज ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (क्स्ैब्) के समक्ष संपन्न हुई।
-दर्शन पोर्टल-20 पर ई-लाटरी के माध्यम से चयन किया गया। प्रत्येक विकास खंड में प्रत्येक यंत्र के लिए कुल दो चक्र चलाए गए। पहले चक्र में मार्जिनल तथा दूसरे चरण में लाभार्थी कृषक का चयन किया गया। चयन उपरांत किसानों के मोबाइल नंबर पर टोकन चयन का संदेश स्वतः प्रेषित हुआ।
-ई-लाटरी में निम्नलिखित किसानों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह विकास खंड वेरूआरबारी, रत्नाकर पांडेय विकास खंड रेवती, ईश्वर देव पांडेय वि०खं० पंदह, भैय्या अजय नारायण सिंह वि०खं० दुबहर, श्रीभगवान राय वि०खं० नवानगर, जितेंद्र बहादुर सिंह वि०खं० नगरा, अभय कुमार कौशल वि०खं० चिलकहर, सुनिल कुमार पांडेय वि०खं० गड़वार, बलराम यादव एवं रामाशंकर सिंह वि०खं० सीयर, इनके अतिरिक्त फार्म मशीनरी बैंक, हैरो, रोटावेटर तथा लेजर लैंड लेवलर के लिए भी ई-लाटरी प्रक्रिया संपन्न कर चयन किया गया।
-कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने चयनित कृषकों को बधाई देते हुए निम्न निर्देश दिए। जिसमें कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु इम्पैनल्ड कंपनियों से ही यंत्र खरीदना अनिवार्य। यंत्रों को यूपी मशीन ट्रैकिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाना जरूरी। यंत्र पर लेजर कटिंग नंबर एवं ब्डस् प्लेट अनिवार्य रूप से लगी हो। योजना में ट्रैक्टर के अतिरिक्त कम से कम तीन यंत्रों की खरीद अनिवार्य। यंत्र न खरीदने की दशा में किसान अनुदान से वंचित हो सकते हैं। विभाग द्वारा अधिकतम 10 लाख की कुल लागत पर 40ः अनुदान प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम में रमेश चन्द्र (प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी), राकेश कुमार यादव (प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी), सुशील कुमार (जिला अग्रणी बैंक), पवन कुमार प्रजापति (जिला कृषि अधिकारी), ब्रह्मानन्द तिवारी, शशिभूषण पांडेय, अरविन्द कुमार सिंह, विमलेश राय आदि।
