Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अराजकता को समाप्त किया एनडीए सरकार- अपर्णा यादव


संग्रामपुर/अमेठी।
शनिवार को अमेठी विधानसभा के अमेठी शहर में एकता यात्रा निकाली गई।यह यात्रा राम लीला मैदान से निकल कर डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण करके महत्मा गांधी चैक सगरा चैक होते हुए तहसील कार्यालय अमेठी होते हुए ददन  तिराहा पहुंची।इस यात्रा में भारी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।यात्रा की अगुवाई कर रही महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बताया कि बीते दिनों बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को जनता पर पूरा समर्थन मिला इसका परिणाम यह हुआ कि एनडीए गठबंधन को बहुमत से बहुत अधिक सीट मिली। उन्होंने बताया कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने देश से आरजकता पर लगाम लगाते हुए विकास का द्वार खोला है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता एनडीए गठबंधन को और अधिक जनसमर्थन मिलेगा ।भाजपा पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर अमेठी विधानसभा 186 में अमेठी शहर में प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा,और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के नेतृत्व में या विशाल एकता यात्रा निकाली गई। जो भारत की एकता और अखंडता का संदेश दे रहा है। इस यात्रा में संग्रामपुर क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला और उनकी पूरी टीम शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |