Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः महिलाओं का ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम आयोजित! महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण और संस्कारयुक्त समाज का संकल्प लिया


बीसलपुर।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर में भारत के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से महिलाओं का ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों मीना कुमारी, अर्चना चैहान, सोनल गोयल और प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य वक्ता अर्चना चैहान ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें संस्कारों का समावेश हो और परिवार में सकारात्मक वातावरण बने।

मुख्य अतिथि मीना कुमारी ने नारी शक्ति के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षा सोनल गोयल ने बच्चों में पर्यावरण और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जगाने पर जोर दिया।

अंत में सभी महिलाओं ने राष्ट्र के समृद्ध भविष्य का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन अंशिका तथा अतिथि परिचय आम्रपाली दीक्षित ने किया।बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |