संग्रामपुर: साफ सफाई में लापरवाही, हुई विभागीय कार्रवाई
November 18, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। विशेष सफाई अभियान के तहत संग्रामपुर में तैनात महिला सफाई कर्मी सुनीता यादव अभियान में न पहुंचने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संग्रामपुर लाल शशिकांत सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सुनीता यादव पर विभागीय कार्यवाही की। लाल शशिकांत सिंह ने बताया इस समय विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चल रहा है जिसमें सफाई कर्मियों को विशेष रूप से ब्लॉक पर उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन ब्लॉक पड़ता तैनात महिला सफाई कर्मी सुनीता यादव अनुपस्थिति रही सुनीता यादव उपस्थित न होने पर विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया न्याय पंचायत ठेंगहा के सफाई कर्मी बिना अग्रिम सूचना के अपने काम को छोड़कर चले गए हैं उन पर भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
