संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना! महिला सहित तीन घायल
November 18, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को थाना अमेठी के अमेठी - प्रतापगढ़ मार्ग सरायकांधा ( डेढ़ पसार) के पास आवारा कुत्ता बचाने के चक्कर में तो बाइक सवार की मोटरसाइकिल अगल-बगल चल रही आपस में फंस कर गिर गई। जिससे एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तीनों चोटिलो को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी भेजा गया। जानकारी ली गई तो पता चला कि अक्षय यादव निवासी मंधरपटी ( मनीपुर) उम्र 35 वर्ष और थाना पीपरपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी संतोष कश्यप 28 और उनकी बहन पूजा कश्यप 35 वर्ष इस दुर्घटना की शिकार हुई। तीनों घायलों का इलाज अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
.jpg)