संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
November 16, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में डॉक्टर सुमिरन की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन सुनिश्चित था। लेकिन सुबह 11 बजे तक महिला डॉक्टर सुमिरन स्वास्थ्य मेले में नहीं पहुंची ।मेले का औचक निरीक्षण करने गये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने स्वास्थ्य मेले में मरीज न लौटे इसके लिए वै स्वयं मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने लगे।मेले में एक घंटा लेट आने पर प्रभारी द्वारा विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान सभी पैरामेडिकल टीम मौजूद रही केवल चिकित्सक नही थे।
