पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की समीक्षा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव रविवार को पीलीभीत पहुंचे। कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की चारों विधानसभाओं के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जोन, सेक्टर और ब्लॉक प्रभारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में वीरपाल सिंह यादव ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली और सभी स्तरों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पूरी तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार निगरानी कर रहा है। इसलिए जरूरी है कि कोई भी मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित न रह पाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा।
समीक्षा बैठक में तय किया गया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी ब्लॉकों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें ठस्। का प्रशिक्षण और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही, ब्लॉक प्रभारियों के अब तक के कार्य की समीक्षा भी की जाएगी।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान को गति देने के लिए विभिन्न नगर निकायों और ब्लॉकों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इनमें नगर पालिका परिषद पीलीभीत हेतु नफीस अहमद अंसारी, नगर पंचायत जहानाबाद हेतु हसन खान, नगर पंचायत नौगांवा पकड़िया के लिए अशरफ अली, नगर पालिका बीसलपुर में रूपलाल गंगवार, नगर पंचायत कलीनगर में याकूब अंसारी, नगर पंचायत बरखेड़ा में रेहान राजा अंसारी, नगर पंचायत नूरियादृहुसैनपुर में सरफुद्दीन नूरी, गुलरिया भंडारादृमझोला नगर पंचायत में सलीम इदरीसी, नगर पालिका परिषद पूरनपुर में अजय भारती, नगर पंचायत बिलसंडा में हाफिज रियाज, तथा ललौरीखेड़ा ब्लॉक हेतु असलम जावेद अंसारी, और मरौरी ब्लॉक में सत्येंद्र मौर्य को ैप्त् प्रभारी बनाया गया।अभियान के लिए आगामी बैठकें निम्न तिथियों पर निर्धारित की गईं।15 दिसंबररू सुबह 11 बजे बिलसंडा, दोपहर 2 बजे बीसलपुर।16 दिसंबररू पूर्वाह्न 11 बजे अमरिया ब्लॉक तथा ललौरीखेड़ा ब्लॉक की बैठक नगर पंचायत जहानाबाद में।17 दिसंबररू सुबह 11 बजे बरखेड़ा और दोपहर 2 बजे मरौरी ब्लॉक की बैठक।18 दिसंबररू पूर्वाह्न 11 बजे पूरनपुर ब्लॉक की बैठक। इन बैठकों में सभी विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व विधायक, समीक्षा प्रभारी, ठस्।, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी. गंगवार, प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी, यूसुफ कादरी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन, अमित पाठक एडवोकेट, धनपति वर्मा एडवोकेट, प्रदीप सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद अंसारी, सदर विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी, पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
