अमेठीः संविधान दिवस! डीएम व एसपी ने दिलाई शपथ
November 26, 2025
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। वही “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस कार्यालय गौरीगंज पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना व संविधान में वर्णित कर्तव्यों व भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने की शपथ दिलायी गयी ।
