Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः विधायक खेल स्पर्धा आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक


अमेठी। प्रांतीय रक्षक दल विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जनपद अमेठी की चारों विधानसभा क्षेत्र तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज एवं अमेठी में कराया जाना है जिसके लिए मुख्यालय स्तर से बजट भी प्राप्त हो गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल चयनित करते हुए सभी मा. विधायक गणों से तिथि का निर्धारण कराते हुए खेल स्पर्धा को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मा. विधायक खेल  स्पर्धा में आठ खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन में विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की उपलब्धता के अनुसार सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला, बालिका एवं पुरुष, बालक श्रेणी में आयोजित कराया जाए। व्यक्तिगत स्पर्धा में एथलेटिक्स विद्या में अनिवार्य रूप से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए तथा कम से कम चार अन्य खेल विधाओं में भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |