Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ब्रह्मदेव जागरण मंच निःशुल्क श्रीमद् भागवत कथा का मनाया गया वार्षिकोत्सव! पृथ्वी पर सनातन धर्म ही है जो हिन्दू को एकता सूत्र में बांधता है-सत्येन्द्र तिवारी


प्रतापगढ़। जिले की पौराणिक मां बेल्हा देवी धाम के प्रांगण में सोमवार को दोपहर 12 बजे से ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा गत वर्ष कराए गए 54 निःशुल्क गया तीर्थ धाम संग जगन्नाथ तीर्थ धाम के यात्रियों को निःशुल्क श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के उपरांत मनाए जाने वाले वार्षिकोत्सव गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में श्री सत्य नारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया जिसमें हवन के पश्चात प्रसाद का वितरण भी किया गया।

उक्त सुअवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि प्रभु का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे की संगठन को समाज के गरीब असहाय की सेवा का अवसर मिलता रहे । पृथ्वी पर सनातन धर्म ही है जो हिन्दू को एकता के सूत्र में बांधता है । इस अवसर पर रमा पति मिश्र, श्री प्रकाश दूबे, कृष्ण कुमार पाण्डेय विमलेंद्र ओझा, प्रभाकर पाण्डेय, राज कुमार मिश्र, राम कुमार पाण्डेय अनीता पाण्डेय मंजू शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |