Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर में कई अधिकारियों ने की जांच


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पुन्नपुर मंडल स्तरीय टीम जांच करने पहुंची। इसी श्रेणी में पीडब्ल्यूडी एक्सीयन शैलेंद्र कुमार द्वारा ग्राम सभा बड़गांव की जांच करने के लिए ग्राम सभा पहुंचे लेकिन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फाइल उपलब्ध न करने के कारण जांच नहीं हो पाई। आज ही जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार द्वारा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर खदरी - कसारा गांव के विकास कार्यों की जांच की गई। ग्राम सभा पून्न पुर निवासी दिनेश सिंह द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव में इंटरलॉकिंग कार्य नल रिपोर्ट व सामुदायिक शौचालय का कार्य ठीक से नहीं किया गया यह शिकायत आईजीआरएस मुख्य माध्यम से की गई थी हाई कोर्ट के आदेश पर आज गैजेटेड ऑफीसर की टीम मौके पर पहुंचकर ग्राम सभा के धरौली में इंटरलॉकिंग काम, कन्नपुर में नल रिवोर , व सामुदायिक शौचालय की जांच की। बड़गांव में पीडब्ल्यूडी अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा ग्राम सभा निवासी अद्यापाठक की शिकायत पर गांव की स्ट्रीट लाइट नल रिबोर, इंटरलॉकिंग कार्य व खड़ंजा निर्माण कार्य की जांच की मांग की गई थी इस सापेक्ष में आज जांच अधिकारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फाइल उपलब्ध न कराने पर जांच नहीं हुई।इन्हीं से सम्बंधित अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर आज डीपी आर ओ द्वारा मधुपुर खदरी और कसारा की जांच करने आये थे लेकिन ब्लॉक पर तैनात ग्राम सचिव के साथ बैठक करने लगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |