जगदीशपुर: गंदगी से पटी पड़ी नालियां ,सफाई कर्मी नदारद
November 18, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। तैनात सफाई कर्मचारीयों की लापरवाही के चलते नालियां गंदगी से पटी पड़ी है स्थानीय लोग बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर। विकासखंड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पालपुर, परवेज पुर, खैरात पुर, मोहब्बत पुर, निहाल गढ़,भूली नगर,सिधियावा,पूरब गांव पूरे गौहर आदि गांवों मे स्थित नालियां कीचड़ व गंदगी से पटी पड़ी है जिसमें से आ रही बदबू के कारण स्थानीय लोग संक्रामक बीमारी के चपेट में जाकर आए दिन परेशान होते रहते हैं तो वहीं नालियां भी तिग्रस्तक्ष हों गई हैं जिससे स्थानीय लोगों में आए दिन तू तू मैं मैं होना आम बात है गंदगी से परेशान होकर सोमनाथ फैयाज अहमद रिजवान गुड्डू स्थानीय लोगों ने इसकी विकास खंड स्तर पर शिकायत भी किया परंतु कोई कर्मचारी सफाई करने की जहमत नहीं उठाना चाहते जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी जगदीशपुर ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त कराई जाएगी।
.jpg)