शुकुलबाजार: मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की मौत
November 18, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भाले गांव अंडरपास के नीचे सोमवार की देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की मौत का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने अंडरपास के नीचे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 50 के करीब बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर अंडरपास के आसपास ही रहकर गुजर-बसर करता था।थाना पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है, ताकि परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके और कानूनी कार्रवाई की जा सके।
.jpg)