Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः ग्राम पंचायत बघऊच में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत बघऊच में आज ग्राम चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यन ने की। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित लाभार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तत्क्षण निस्तारण भी किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से अंजली सिंह (जिला मिशन समन्वयक), निकिता सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट), आनंद कुमार वर्मा (ग्राम विकास अधिकारी) सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी। इस चैपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास, राशन, सड़क मरम्मत, प्रमाणपत्रों सहित विभिन्न जनसामान्य से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चैपाल के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन, जनधन योजना आदि कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को भी विस्तार से समझाया गया। ग्राम चैपाल में ग्रामीणों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीण जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा त्वरित समस्या निस्तारण को बढ़ावा मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |