बाराबंकीः महोत्सव में इतिहास रचने आ रहे हैं मिस्टर ओलंपिया साजिद हुसैन
November 06, 2025
बाराबंकी। रामपुर महोत्सव में इस बार बॉडीबिल्डिंग की दुनिया का ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के मशहूर व्हीलचेयर बॉडीबिल्डर साजिद हुसैन पहली बार रामपुर महोत्सव में आ रहे हैं। साजिद हुसैन ने देशभर में अपनी मेहनत और जुनून से पहचान बनाई है। उन्होंने हाल ही में शेरू क्लासिक शो में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था और अब उनका चयन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता “मिस्टर ओलंपिया शो के लिए हुआ है।साजिद हुसैन का आगमन रामपुर महोत्सव के लिए गौरव का क्षण होगा, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी व्हीलचेयर बॉडीबिल्डर को इस मंच पर आमंत्रित किया गया है। उनके आने से युवाओं में फिटनेस और संघर्ष के प्रति नई प्रेरणा जागेगी।जानकारी के अनुसार, साजिद हुसैन रामपुर में आयोजित बॉडीबिल्डिंग शो में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, कार्यक्रम का आयोजन यूथ आई कान मो.असद द्वारा किया जा रहा है। असद ने बताया कार्यक्रम में प्रदेशभर से नामी बॉडीबिल्डर्स और फिटनेस प्रेमियों के आने की संभावना है।आयोजक असद ने बताया कि साजिद हुसैन का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उनका शो में आना न सिर्फ बाराबंकी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
