बाराबंकी: भाजपा ने तेज की एसआईआर की मॉनिटरिंग
November 18, 2025
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि अभियान को शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं,इस लिए अभियान में लगाए गए बीएलए - 2 की सक्रियता की मॉनिटरिंग रोजाना की जानी चाहिए।प्रत्येक बूथ पर कितने गणना फॉर्म वितरित हुए,और कितने पूर्ण भरे हुए जमा हो गए इसका रिकॉर्ड जिला कार्यालय पर प्रतिदिन शाम को डिजिटल माध्यम से प्राप्त करना जरूरी है। क्योंकि एसआईआर अभियान का सबसे महत्वपूर्ण प्रथम चरण अगले 15 दिन में समाप्त हो रहा है।उन्होंने प्रत्येक विधान सभा के बीएलए -1 के साथ चर्चा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।कहा अपात्रों के नाम सूची से कटवाने एवं सभी पात्रों के नाम सूची में जुड़वाने के लिए ताकत झोंकनी है।अगर मतदाता सूची पारदर्शी तरीके से सही बन जाए तो भाजपा को कोई हरा नहीं सकता।उन्होंने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) अभियान के जरिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद में भाजपा ने सक्रियता दिखाते हुए जनपद के सभी 2595 बूथों पर बीएलए - 2 (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए हैं।जिन्हें चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित करके अपने अपने बूथों की मतदाता सूची को अपडेट कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।उन्होंने कार्यकर्ताओं से गणना फॉर्म डोर टू डोर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने डे टू डे मॉनिटरिंग के लिए जिला कार्यालय पर एक दर्जन कार्यकर्ताओं की टीम नियुक्त की,जो फोन कॉल के जरिए बीएलए -2 से रोजाना संपर्क साधेगी।जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर अभियान के संयोजक शीलरत्न मिहिर,सहसंयोजक ब्रजेश रावत,रचना श्रीवास्तव,विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी,सीताशरण वर्मा,नीता अवस्थी,रोहित सिंह,प्रदीप रावत,विष्णु प्रभाकर वर्मा,अमरजीत श्रीवास्तव,अभय सिंह,पुनीत मिश्रा,परशुराम रावत,अरुण वर्मा ,शशिकांत शुक्ला मौजूद रहे।
