Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रौण्डा-झौण्डाः न्याय पंचायत स्तरीय संकुल बैठक में शिक्षकों ने लिया संकल्प


रौण्डा-झौण्डा।राज्य परियोजना स्कूल शिक्षा महानिदेशक उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा आदेश के क्रम में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षा और शिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्राथमिक विद्यालय टाहनायक मूंढापांडे में गोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्याय पंचायत मूंढापांडे के 25 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष योगराज सिंह ,पूर्व बी आर सी सुरेंद्र सिंह, प्र अ राजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वल कर किया ।

मूंढापांडे न्यायपंचायत के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में किया जा रहे उन्नयन प्रयास को सभी के साथ साझा किया। कार्यक्रम मे सभी ने अपने अंदर छिपी प्रतिभाओ के माध्यम से शिक्षकों को मोटिवेट भी किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह द्वारा अपने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम के अंत में योगराज सिंह पूर्व एआरपी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकुल शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, योगराज सिंह, भूपेंद्र कुमार लोकेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, राहुल कुमार, रियाज अहमद, सुनीता सिंह, मो नवाब, अभिजीत मालिक, नीरारानी, गीता देवी, पूनम अंजलीगुप्ता,अंजली आर्य, अनीता, सुमन रानी, मोनी, मनोहरी देवी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |