बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नकली खाद-बीज, दलितदृपिछड़ों के उत्पीड़न और समाजविरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप में सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया कि हालात ऐसे हैं कि किसानों के कर्ज माफ नहीं किए जा रहे हैं, लेकिन पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नकली खाद और बीजों ने किसानों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है, ऊपर से महंगाई और कर्ज के बोझ ने उनकी जिंदगी को और भी त्रासदीपूर्ण बना दिया है।सुमन ने कहा कि गाँवदृगाँव में सक्रिय नकली खाददृबीज विक्रेता, मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले, दलितदृपिछड़ों के उत्पीड़न कर्ता और समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्व खुलकर सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण पाने का दावा करते घूम रहे हैं। ऐसे में गरीब, किसान और मजदूर वर्ग अपने ही देश में अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं।रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया कि चुनाव अब जनता की भलाई के मुद्दों पर नहीं लड़े जा रहे, बल्कि लोकतंत्र का अपहरण कर उसे पैसे और सत्ता की ताकत के हवाले किया जा रहा है। किसानों की आत्महत्या, युवाओं की बेरोजगारी और गरीबों का पलायन चुनावी भाषणों में सिर्फ आंकड़े बनकर रह गया है।
कार्यक्रम में राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार ने कहा कि अडानी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि किसानों के छोटे-छोटे कर्ज भी नहीं माफ हो रहे। यह नीति साफ बताती है कि सरकार किसके साथ खड़ी है। जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि दलित महिलाओं और पिछड़े वर्गों का उत्पीड़न लगातार जारी है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने मांग की कि नकली खाददृबीज के व्यापार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, किसानों के कर्ज माफ किए जाएं, दलितदृपिछड़ों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगे और जिम्मेदार अधिकारियोंदृनेताओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजकुमार वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, महेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जित्तू भैया, सर्वेश यादव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, आशीष मौजूद रहे।
