Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल! जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी


बीसलपुर। बीसलपुरदृरसिया मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ड़िया मोड़ के पास हुई। अमृता खास निवासी रीतराम पुत्र पोथीराम और संजीव पुत्र श्याम बिहारी किसी कार्य से बाइक से बीसलपुर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |