Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस और करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित! बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, छात्रों ने ली संविधान रक्षा की शपथ


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का संयुक्त आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने किया।

डॉ. दरख्शा, विकास प्रधान, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. जगदम्बा, डॉ. रजत गंगवार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. रोहित, डॉ. महेंद्रपाल सहित स्टाफ सदस्यों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न हुआ। पहले चरण में संविधान दिवस मनाया गया, जिसका संचालन राजनीति विज्ञान प्रभारी डॉ. जगदम्बा कुमार ने किया। छात्रों ने संविधान की महत्ता पर विचार व्यक्त किए, वहीं डॉ. विकास प्रधान ने संविधान की व्यापकता पर प्रकाश डाला। अंत में छात्रा खुशी पाठक ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।

दूसरे चरण में करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित हुई, जिसका संचालन डॉ. विकास प्रधान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी की करियर काउंसलर वंशिता और काजल उपस्थित रहीं। उन्होंने आधुनिक कोर्स, करियर विकल्प और डिजाइन संबंधित क्षेत्रों पर विस्तार से जानकारी दी।

अंत में डॉ. दरख्शा और डॉ. अलका मेहरा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |