Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन


तिलोई/अमेठी।
अमेठी जिले के सिंहपुर विकास खंड अंतर्गत उसराहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 20 नवंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 28 नवंबर को ब्रह्मभोज के साथ संपन्न होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।आयोजक राजनारायण तिवारी और विद्यावती तिवारी (पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी) ने बताया कि मुख्य कथा 21 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. शैलेन्द्राचार्य जी महाराज (कलिका धाम, पीठाधीश्वर, अयोध्या) कथा का वाचन करेंगे।इस आयोजन में अधिवक्ता अखिलेश कुमार तिवारी, अमरेश कुमार तिवारी (उपाध्यक्ष, सेंटर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रायबरेली) और अनुपम कुमार तिवारी सहित तिवारी परिवार के सभी सदस्य एवं मित्रगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में इतने बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन वर्षों बाद हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल है। आयोजकों ने भक्तगणों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। उनका मानना है कि यह आयोजन गांव में आध्यात्मिक माहौल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |