छिबरामऊ/कन्नौज। फातेह बिलग्राम मिशन द्वारा आजाद मकतब पाठशाला के पास मोहल्ला बिरतिया में सुबह 11 बजे से शाम 5ः30 बजे तक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।हुजूर अनीसुल मशाइख हजरत मौलाना पीर सय्यद अनस मुस्तफा वास्ती कादरी जैदी बिलग्रामी की सरपरस्ती में यह कैंप लगा जिसमें भारी संख्या में मरीज पहुंचे ।
बरेली शरीफ के मशहूर तिब्बे यूनानी खानदानी हकीम अब्दुल हक के द्वारा मरीजों को देखा गया हजरत ने नगरवासियों से अधिक से अधिक मरीजों को कैंप में लाने की अपील की थी। इसके बाद भारी संख्या में मरीज पहुंचे और मर्ज के हिसाब से दवाइयां दी गई। इस दौरान कैंप इंचार्ज फैसल बास्ती, महमूद मंसूरी, आदि लोगों की मौजूदगी में मरीजो को देखा गया।
