Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: माॅ नव दुर्गा समिति शोभा यात्रा ने पात्रो को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित


छिबरामऊ/कन्नौज। नगर में पिछले लगभग 35 वर्षों से कार्तिक माह की नवमी को निकलने वाली माँ दुर्गा जी की भव्य शोभा यात्रा पिछले 1 अक्टूबर को माँ नव दुर्गा समिति द्वारा निकाली गई थी। 

जिसमे नगर के 61 बच्चों ने देवी माँ के व विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप में जीवंत यात्रा मे अभिनय कर भाग लिया था। 5 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकान्ता पैलेस में देर रात तक चले कार्यक्रम मे माँ नव दुर्गा समिति द्वारा उन पात्रो व बच्चों को प्रमाण पत्र, दुपट्टा,ईश्वर चित्र व प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया गया स मोहल्ला कटरा के अजय शर्मा, व सागर सैनी के साथ उनकी टीम व मोहल्ला चैधरियान के दीपक शाक्य व उनके सहयोगी बच्चों की टीम द्वारा निकाली गई दोनों जीवंत झंकियों को उनके प्रतिनिधियों को ट्राफी,शाल व प्रमाणपत्र व ईश्वर चित्र देकर व नगर के ग्रेट मास्टर बैंड व जयहिंद बैंड की टीमों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर साथ ही तन,मन व धन से सहयोग कर शोभा यात्रा की समिति को सहयोग करने वाले गण मान्यजन व पत्रकार बन्धुओं सहित मीडिया बन्धुवर को भी शाल पहनाकर व भगवान का चित्र देकर सम्मानित किया गया स कार्यक्रम में माँ नव दुर्गा समिति के अध्यक्ष- राजीव दुबे ने कहा कि हम अपने नगर की झंकियो को प्रथम प्रथमिक ता देते है जिससे नगर के बच्चे उसमे भाग ले सके जिससे जनपद मे उनका नाम हो सके ििज प्रकार से नगर की  जनता ने सहयोग किया है मुझे आशा है कि आगे भी मिलता रहेगा। इस दौरान महामंत्री नरेश वर्मा,रामानन्द वर्मा, उपाध्यक्ष भाष्कर चतुर्वेदी,रामानन्द शर्मा,अटल बिहारी दुबे, देवराज त्रिपाठी, वरुण प्रताप सिंह, मोनू चैहान,मयंक गुप्ता कोषाध्यक्ष - नेमीचंद राठौर सह कोषाध्यक्ष -दिलीप गुप्ता मंत्री-अमित दुबे, सत्यम श्रीवास्तव,शोभा दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष अ.भा.उद्योग व्यापार मण्डल,कनक तिवारी, प्रीति तिवारी, प्रतिभा गुप्ता, सरिता पांडे, अम्बिका भदौरिया, राधा सक्सेना, आदेश गुप्ता (अध्यक्ष -गल्ला मंडी), विपिन द्विवेदी,अनुराग तिवारी,प्रशान्त द्विवेदी एड.,आनंद गुप्ता(महिंद्रा ट्रैक्टर ),डॉ रजनीश दुबे, चंद्र कांत डुब्बल,सुभाष चंद्र दुबे, प्रेम मुरारी दुबे आदि अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |