Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः अवैध खनन करते पकड़े जाने पर ट्रैक्टर-ट्राली सीज


मनियर/बलिया। अवैध खनन में पकड़े जाने पर शुक्रवार को मनियर पुलिस ने एक ट्रैक्टर सहित ट्राली को सीज कर दिया। बता दें कि मनियर थाने के मनियर दियारा क्षेत्र में बालू का खनन जोर-शोर होता है। मनियर दियरा टुकड़ा नंबर एक और दो सहित अन्य गांव में घाघरा नदी के किनारे से अवैध बालू का खनन होता है। अवैध खनन में कई ट्रैक्टर संलिप्त पाए गए हैं। सरजू नदी के किनारे से बालू एवं मिट्टी निकालकर बेची जाती है। जिससे खनन माफियाओं को मोटी कमाई होती है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पर बालू लाद कर जा रहा था कि मनियर थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़कर सीज कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने कहा कि ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया गया है तथा अवैध खनन में पाए जाने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |